zonal-employee-dies-under-mysterious-circumstances

रांची में अंचल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नामकुम स्थित आवास पर मिला शव

Share
Link copied

अरगोड़ा अंचल कार्यालय नहीं पहुंचे तो सहकर्मी पहुंचे घर, फर्श पर मृत मिले लक्ष्मीकांत मुंडा; पुलिस जांच में जुटी

रांची: राजधानी रांची में अरगोड़ा अंचल में कार्यरत कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की नामकुम स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उनके कार्यालय नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों को चिंता हुई। इसके बाद कार्यालय के कर्मचारी उनका हाल जानने के लिए नामकुम स्थित आवास पहुंचे। वहां लक्ष्मीकांत मुंडा मृत अवस्था में मिले।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल की तस्वीर में व्यक्ति फर्श पर पड़ा दिखाई दे रहा है। आसपास खून जैसा पदार्थ भी नजर आ रहा है। हालांकि, तस्वीर से यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

लक्ष्मीकांत मुंडा की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या उनकी हत्या की गई या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस की जांच, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।फिलहाल पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आधिकारिक बयान और मौत के कारणों की पुष्टि होना बाकी है।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।