45-year-old-man-drowns-pond

ठेठईटांगर के लातापानी में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Share
Link copied
45-year-old-man-drowns-pond
45-year-old-man-drowns-pond

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के लातापानी गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सुबोध बागे की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय भूषण बागे के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, सुबोध बागे नहाने के लिए तालाब गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज को जानकारी दी। इसके बाद प्रखंड प्रमुख मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मौके पर विनीत सोरेन, ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, विजय केरकेट्टा, शाहबाज अली, राजेश केरकेट्टा सहित मृतक के परिजन मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।