expelling-jd-u-mokama-mla-anant

जेडीयू से निष्कासन के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के तेवर सख्त: बोले- ‘अब पार्टी का भविष्य खत्म, 10 सीटें लाना भी हो जाएगा मुश्किल’

Share
Link copied

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (छोटे सरकार) ने मीडिया के सामने आकर बेहद आक्रामक और बेबाक अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई गम नहीं है और जनता ही असली मालिक है।

​’नीतीश कुमार के बिना जेडीयू खत्म, 10 सीटें भी नहीं आएंगी’

पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने दावा किया कि जनता दल यूनाइटेड का राजनीतिक भविष्य अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी असल में नीतीश कुमार की थी, लेकिन अब उनके सक्रिय रूप से नहीं रहने के कारण पार्टी में कुछ नहीं बचा है। उन्होंने तंज कसते हुए भविष्यवाणी की कि आने वाले चुनावों में जेडीयू का बुरा हाल होगा और पार्टी को 10-12 सीटें लाना भी मुश्किल पड़ जाएगा।

​’मैं किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा, अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी अन्य दल का दामन थामेंगे, अनंत सिंह ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह किसी और पार्टी में जाने के बजाय अपनी खुद की नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे।
​’कार्रवाई से कोई दिक्कत नहीं, नीतीश जी से कोई दूरी नहीं’
पार्टी द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी कोई व्यक्तिगत दूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार सक्रिय रूप से पार्टी संभाल रहे होते, तो उन्हें पार्टी से निकालने की हिम्मत किसी में नहीं होती।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।