nitin-naveen-hears-mann-ki-baatwith

सुकुरहुट्टू में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’, बिरसा मुंडा को किया नमन

Share
Link copied
nitin-naveen-hears-mann-ki-baatwith
nitin-naveen-hears-mann-ki-baatwith

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को रांची के सुकुरहुट्टू गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया और ग्रामीण महिलाओं से आत्मीय संवाद किया।

यह कार्यक्रम रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू गांव स्थित बूथ संख्या 249 पर आयोजित हुआ। मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल, भाजपा नेता अमित कुमार और रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।