20201219 180333

अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी लगातार जारी.

गढ़वा, वी के पांडे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना/ओ0 पी0 अंतर्गत बड़े पैमाने पर अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी लगातार जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर भावनाथपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार द्वारा एक टीम गठित कर थाना अंतर्गत ग्राम बुका में श्रवन राम के घर छापामारी की गई। जब पुलिस श्रवन राम के घर पहुँची तो देखा कि श्रवन राम के द्वारा भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि वह अवैध महुआ शराब का निर्माण कर गांव गांव सप्लाई करता है। वही मौके पर करीब 22 लीटर अवैध महुआ शराब मिला जिसको पुलिस द्वारा जप्त किया गया और उसी के घर से करीब 50 किग्रा जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया।इसी छापामारी के क्रम में ग्राम सिंघीताली में जितेंद्र सिंह के घर से करीब 40 किग्रा जावा महुआ को नष्ट किया गया। इस क्रम में ग्राम बुका निवासी श्रवन राम पिता स्व0 राम बृक्ष राम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भावनाथपुर थाना कांड संख्या 241/20 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसी बीच मेराल थाना अंतर्गत भी अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी में गोंदा निवासी श्याम देव प्रजापति पिता स्व0 देनी प्रजापति के घर से करीब 15 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया एवं अभियुक्त श्याम देव प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिले के सभी थाना अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी लगातार जारी है और इसमें जो भी व्यक्ति संलिप्त पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share via
Share via