अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान.

गढ़वा, वी के पांडे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : आज कल गढ़वा में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, आज पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में कांडी थाना अंतर्गत ग्राम चटनियां से करीब 30 लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त किया गया तथा दो अभियुक्त 1.शिवनाथ यादव एवं 2. राजेंद्र यादव दोनों ग्राम-चटनियां थाना कांडी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कांड दर्ज कर गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान.

दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध नगरउटारी थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। जिसके तहत ग्राम जंगीपुर से कुल 22 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया एवं करीब 85 किग्रा जावा महुआ को नष्ट किया गया। तथा दो अभियुक्तों 1.निर्मल उरांव 2. मुन्ना उरांव को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now