नौकरी का झांसा देकर ठगी और जातिसूचक गाली देने का आरोपी गिरफ्तार

रांची: रांची पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को नगड़ी स्थित साहू क्लिनिक के पास छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमीज अख्तर उर्फ अंशु टोपनो (करीब 28 वर्ष), पिता नईम अंसारी, निवासी ईटकी, टुरूंगुरू टिकरा, थाना ईटकी, जिला रांची के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर एससी/एसटी थाना कांड संख्या 35/2024, दिनांक 7 अगस्त 2024 को दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ठगने, फर्जी नियुक्ति पत्र देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए गए हैं।
कार्रवाई वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-1, रांची के निर्देशानुसार की गई। छापेमारी टीम में एससी/एसटी थाना प्रभारी अनिमानंद रोशन टोप्पो, एससी/एसटी थाना के एसआई मथियस मुर्मू तथा एससी/एसटी और नगड़ी थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक शूटर घायल
कांके में पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस, मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी अस्पताल में…

बाल पत्रकार समाज की समस्याओं को पहचानें और समाधान के लिए पहल करें: राज्यपाल
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाल पत्रकारों से अपने आसपास की समस्याओं को पहचानने, सही सवाल पूछने और उनके समाधान के…
















