जेसोवा के दीवाली मेले में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रण, मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगेगा मेला

रांची: झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय जेसोवा दीवाली मेले में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया।
जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेले में कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में देशभर के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। इसके लिए 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें पारंपरिक कपड़े, फैशन एक्सेसरीज और सजावटी सामान सहित विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जेसोवा की ओर से राज्य में संचालित सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव मनु झा, संयुक्त सचिव श्वेता शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह तथा कार्यकारिणी समिति की सदस्य रंजना कुमार और दिव्या श्री शामिल थीं।

DPDP कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 21 मीडिया संस्थान, केंद्र सरकार को नोटिस; पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर उठे सवाल
नई दिल्ली: डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून को लेकर देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों और केंद्र सरकार के बीच कानूनी विवाद…

डिजिटल क्रांति में खो गई सिमडेगा के मनोरंजन की दुनिया, खंडहर बना राज टॉकीज
सिमडेगा: डिजिटल क्रांति ने मनोरंजन के साधनों को पूरी तरह बदल दिया है। कभी सिमडेगा में छह वीडियो हाउस और एक सिनेमा…
















