vehicle-checking-operation-simdega-challan-rs

सिमडेगा में वाहन जांच अभियान, 27 वाहनों पर 89 हजार रुपये का चालान

Share
Link copied
vehicle-checking-operation-simdega-challan-rs
vehicle-checking-operation-simdega-challan-rs

सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर मंगलवार को कस्तूरबा सलडेगा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों पर कुल 89 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। जांच के दौरान डीएवी सहित अन्य विद्यालयों की बसों के आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें जब्त कर थाने को सौंप दिया गया। नियमों के उल्लंघन के मामले में एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने, चालान का भुगतान समय पर करने और यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन और बस संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

वहीं, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत संचालित वाहनों के चालकों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार वाहन चलाने तथा लॉगबुक और दैनिक यात्री पंजी का नियमित संधारण करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।