massive-fire-breaks-out-khaprail-house

जमशेदपुर के केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Share
Link copied

गोलमुरी थाना क्षेत्र की घटना, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू; गैस लीकेज से आग लगने की आशंका

जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल बस्ती की तीन नंबर लाइन में बुधवार को एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
घटना की सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक मकान के अंदर रखा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

गैस लीकेज से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गैस लीकेज बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आर्थिक रूप से कमजोर है पीड़ित परिवार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, संबंधित मकान शकुंतला देवी का है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो जाने के कारण परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से नुकसान का आकलन कर नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

राहत की बात यह रही कि इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया और आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें
दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; 1 जुलाई से मिलेगा लाभ
इसे भी पढ़ें

दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; 1 जुलाई से मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में…

जामताड़ा में क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार

सुगापहाड़ी में निर्माणाधीन मकान से पकड़े गए आरोपी, छह मोबाइल, नौ सिम कार्ड और सात एटीएम कार्ड बरामद जामताड़ा: क्रेडिट कार्ड बंद…

गिरिडीह दौरे पर कल्पना सोरेन, छठ घाटों का लेंगी जायजा; नदी हादसे में जान गंवाने वाले तीन बच्चों के परिवारों से भी मिलेंगी
इसे भी पढ़ें

गिरिडीह दौरे पर कल्पना सोरेन, छठ घाटों का लेंगी जायजा; नदी हादसे में जान गंवाने वाले तीन बच्चों के परिवारों से भी मिलेंगी

गिरिडीह: छठ पर्व की तैयारियों और जनसमस्याओं की जानकारी लेने के लिए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह…

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।