Horrific road accident in Tamar: Four vehicles, including a motorcycle and a tempo, collide; one dead, 10 injured; five referred to RIMS.

चाईबासा : शादी से लौट रही बारातियों की पिकअप पलटी, युवक की मौत; सात घायल

Share
Link copied

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की पिकअप वैन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई खजूर पुलिया के समीप देर रात पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के सरगीगड़ा गांव से करीब एक दर्जन लोग आनंदपुर प्रखंड के हरता गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह संपन्न होने के बाद सभी देर रात पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेदासाई खजूर पुलिया के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।बताया जाता है कि तेज रफ्तार पिकअप पहले सड़क किनारे बने गार्डवाल से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर गिर गया और पिकअप वैन पलट गई। इस दौरान एक युवक वाहन और पेड़ के बीच दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल सात अन्य लोगों का इलाज जारी है।शादी समारोह की खुशियां लेकर लौट रहे परिवारों के लिए यह हादसा गहरे दुख में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें
निजी अस्पतालों को 7 दिन का अल्टीमेटम, फीस और जांच दरें सार्वजनिक करना अनिवार्य; सिविल सर्जन ने जारी किया आदेश
इसे भी पढ़ें

निजी अस्पतालों को 7 दिन का अल्टीमेटम, फीस और जांच दरें सार्वजनिक करना अनिवार्य; सिविल सर्जन ने जारी किया आदेश

रांची। निजी अस्पतालों में इलाज और विभिन्न जांचों के नाम पर मरीजों से लिए जाने वाले शुल्क को लेकर अब पारदर्शिता सुनिश्चित…

हजारीबाग में होटल एके इंटरनेशनल पर अपराधियों का हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में होटल एके इंटरनेशनल पर अपराधियों का हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

हजारीबाग: हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल में गुरुवार की रात अपराधियों ने गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। तीन-चार की…

सिमडेगा में अब 6 नवंबर को लगेगा कृषि यंत्र मेला, किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर-पंप सेट
इसे भी पढ़ें

सिमडेगा में अब 6 नवंबर को लगेगा कृषि यंत्र मेला, किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर-पंप सेट

सिमडेगा: मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए भूमि संरक्षण कार्यालय की ओर से 30 एवं 31 अक्टूबर को प्रस्तावित दो…

 

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।