जमशेदपुर : टेल्को में स्कूल वैन हादसा: डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर, 17 बच्चे घायल; चालक समेत दो की हालत गंभीर
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों से भरी एक टाटा विंगर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसा टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर एन-111 के समीप हुआ। दुर्घटना में वैन में सवार करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए। इनमें चालक समेत दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, टाटा विंगर चिन्मया विद्यालय के बच्चों को लेकर स्टेडियम की ओर से स्कूल की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
दुर्घटना के बाद वैन में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों और घरों में रहने वाले लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
घायलों को इलाज के लिए तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हादसे में घायल बच्चों की संख्या 15 से 17 के बीच बताई जा रही है।

कार को बचाने के दौरान हादसा होने की बात
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा संभवतः एक कार को बचाने के प्रयास के दौरान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिन्मया स्कूल की दिशा से आ रही एक कार स्कूल वैन के काफी करीब से गुजरी। इसी दौरान वैन चालक का ध्यान कार की ओर चला गया और वाहन का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वैन सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस अब हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना से ठीक पहले सड़क पर क्या स्थिति थी और वैन अनियंत्रित कैसे हुई।

देवर-भाभी 10 दिन से थे लापता, नहर में एक साथ बंधे मिले दोनों के शव
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करीब 10 दिन से लापता देवर-भाभी के…

सरायकेला में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर ED की दबिश, को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले से जुड़ा मामला
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह ठेकेदार और कारोबारी संजय कुमार डालमिया के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई…
















