ed-raids-premises-contractor-sanjay-dalmia

सरायकेला में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर ED की दबिश, को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले से जुड़ा मामला

Share
Link copied
ed-raids-premises-contractor-sanjay-dalmia
ed-raids-premises-contractor-sanjay-dalmia

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह ठेकेदार और कारोबारी संजय कुमार डालमिया के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की विशेष टीम ने सरायकेला के पटनायक टोला स्थित उनके आवासीय परिसर में दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई।

RKDF
advertisement

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ईडी के अधिकारी तीन वाहनों में सवार होकर संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पहुंचे। टीम के पहुंचते ही परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में लेते हुए तलाशी की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई।

Advertisment
Advertisment

बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 के तहत की जा रही है। ईडी की टीम झारखंड और ओडिशा में कुल सात ठिकानों पर एक साथ तलाशी और जब्ती की कार्रवाई कर रही है।ईडी के अनुसार, मामला सरायकेला स्थित झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा है। इसी मामले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच के दौरान संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के बीच कथित मिलीभगत की भी पड़ताल की जा रही है।

Advertisment
Advertisment

ईडी की टीम आवासीय परिसर में विभिन्न दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। तलाशी के दौरान टीम द्वारा वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अन्य सामग्रियों की पड़ताल किए जाने की जानकारी है। हालांकि, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच एजेंसी ने क्या-क्या बरामद या जब्त किया है।

Advertisment
Advertisment

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। संजय डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की कथित भूमिका से जुड़े पहलुओं के अलावा लेन-देन की पूरी कड़ी की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई समाप्त होने के बाद ईडी की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।