जमशेदपुर में मानवता की मिसाल: पांच साल के मासूम के लिए पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया NH-33
18 अक्टूबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था सात्विक मांझी, बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने के दौरान पुलिस ने संभाली कमान
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पांच वर्षीय मासूम की जान बचाने के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार कराया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सात्विक मांझी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने के दौरान पुलिस ने एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कराया, जिससे उसे महज 15 मिनट में एनएच-33 तक पहुंचाया जा सका।जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को सड़क हादसे में सात्विक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद वह कोमा की स्थिति में चला गया था। उसका इलाज जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा था। बेहतर उपचार की उम्मीद में परिजनों ने उसे कोलकाता ले जाने का फैसला किया।

मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाने की व्यवस्था की। यातायात पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बिष्टुपुर, साकची और मानगो यातायात थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला।
पुलिसकर्मियों ने टीएमएच से लेकर एनएच-33 तक एंबुलेंस के लिए रास्ता सुगम बनाया, ताकि ट्रैफिक में फंसे बिना मासूम को जल्द से जल्द आगे ले जाया जा सके।निर्धारित व्यवस्था के तहत एंबुलेंस सुबह 11:50 बजे टीएमएच से रवाना हुई और बालिगुमा होते हुए दोपहर 12:05 बजे डिमना चौक पहुंच गई। यहां से उसे एनएच-33 की ओर रवाना किया गया। पुलिस की इस तत्परता से गंभीर रूप से बीमार बच्चे को समय पर आगे के इलाज के लिए ले जाने में मदद मिली। इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय मानव जीवन की रक्षा करना भी उसकी प्राथमिकता है।

दुमका में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही पीछे लुढ़की यात्रियों से भरी बस, कंडक्टर ने पत्थर लगाकर रोकी रफ्तार
काठीकुंड में तीखी चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा, बस में मची चीख-पुकार; कंडक्टर की सूझबूझ से बची कई यात्रियों की जान दुमका।…

दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली में होंगे शामिल
दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता, विपक्षी एकजुटता का दिखेगा साझा मंच; शुक्रवार दोपहर रांची से…
सारंडा जंगल में मिले दो आईईडी बम, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया नष्ट; नक्सलियों ने जमीन में छिपाकर रखे थे विस्फोटक
बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे पगडंडी मार्ग से हुई बरामदगी, जनवरी में 17 नक्सलियों के मारे जाने वाले मुठभेड़ स्थल…


















