सरायकेला : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिसकर्मी हिरासत में; जांच में जुटे एसडीपीओ
सरायकेला-खरसावां: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दुग्धा गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचने के दौरान एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है। आरोपित पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पति से विवाद के बाद शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी महिला
पीड़िता के अनुसार, वह पारिवारिक विवाद से परेशान थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने पति द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत लेकर गम्हरिया थाना पहुंची थी। देर रात होने और पति से दोबारा मारपीट का डर होने के कारण वह थाने में ही रुक गई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान थाने में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया और खुद को बचाने की कोशिश की।
विरोध के दौरान चाकू से चोट लगने का आरोप
महिला के मुताबिक, घटना के दौरान उसने पास में पड़े चाकू को उठा लिया, जिससे कथित तौर पर पुलिसकर्मी के हाथ में चोट लग गई। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान कमरे और उसके कपड़ों पर खून भी लग गया। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
एसडीपीओ कर रहे मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला एसडीपीओ मामले की जांच में जुट गए हैं। शुक्रवार देर रात गम्हरिया थाना परिसर में एसडीपीओ द्वारा थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बंद कमरे में बैठक किए जाने की भी सूचना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा आंतरिक जांच शुरू किए जाने की बात सामने आई है। एसडीपीओ ने वीडियो बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मी हिरासत में, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
फिलहाल आरोपित पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में महिला के बयान, आरोपित से पूछताछ, चिकित्सकीय परीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों को आधार बना रही है। थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला की सुरक्षा और पुलिसकर्मी पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर यह मामला संवेदनशील माना जा रहा है। अब जांच के निष्कर्ष और पुलिस प्रशासन की आधिकारिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-स्कार्पियो की सीधी टक्कर में 8 घायल
108 एंबुलेंस नहीं मिली तो पुलिस ने दिखाई तत्परता, दो पुलिस जीप से घायलों को पहुंचाया अस्पताल दुमका: दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर…

5 हजार रुपये मांगने पर बवाल! उधार मांगने गए युवक को बताया चोर, भीड़ जुटाकर की पिटाई; बचाने पहुंचे पिता भी घायल
चास के बाबा नगर में उधारी के रुपये को लेकर विवाद, मारपीट में पिता-पुत्र घायल; सदर अस्पताल में चल रहा इलाज बोकारो:…
2 नवंबर को रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट से सीधे ओडिशा के लिए होंगी रवाना
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को रांची पहुंचेंगी। वह पश्चिम बंगाल से विशेष विमान के जरिए रांची आएंगी। हालांकि, उनका राजधानी…

एक महीने बाद भी केनरा बैंक लूटकांड का खुलासा नहीं, एसआईटी के हाथ खाली; 33 करोड़ से अधिक की लूट के आरोपी अब भी फरार
जमशेदपुर। गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों रुपये की लूट की घटना को एक महीने से अधिक समय बीत…


















