धनबाद : नन्हीं छात्रा की ख्वाहिश पर डीसी ने तुरंत दिलाया कंप्यूटर, स्कूल में खिल उठे बच्चों के चेहरे
धनबाद: बच्ची की मांग पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने दिखाई तत्परता, प्राथमिक विद्यालय किस्तोपुर को मिला कंप्यूटर सेट; छात्रा के हाथों ही कराया गया उद्घाटन
धनबाद। एक छोटी-सी ख्वाहिश जब प्रशासन की संवेदनशीलता से पूरी हुई, तो एक नन्हीं छात्रा के साथ पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्राथमिक विद्यालय किस्तोपुर की एक छात्रा की कंप्यूटर सीखने की इच्छा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूरा कर दिया। डीसी की इस पहल से विद्यालय के बच्चों को अब कंप्यूटर शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। दरअसल, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार गोविंदपुर प्रखंड के दौरे पर थे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय किस्तोपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।बच्चों से बातचीत के दौरान उपायुक्त उनकी पढ़ाई और जरूरतों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी बीच एक नन्हीं छात्रा ने बेझिझक अपनी बात रखते हुए स्कूल में कंप्यूटर लगवाने की इच्छा जाहिर की। बच्ची की इस मासूम मांग ने उपायुक्त का ध्यान आकर्षित किया।
बच्ची की बात सुनते ही डीसी ने दिया निर्देश
छात्रा की कंप्यूटर सीखने की इच्छा को समझते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बिना देर किए संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में कंप्यूटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक विद्यालय किस्तोपुर में कंप्यूटर का पूरा सेट स्थापित कर दिया गया।
कंप्यूटर मिलने से विद्यालय के बच्चों में उत्साह का माहौल बन गया। अब उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा और कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी हासिल करने का अवसर भी मिलेगा।
जिस बच्ची ने मांगा, उसी के हाथों हुआ उद्घाटन
इस पहल की सबसे खास बात यह रही कि जिस छात्रा ने उपायुक्त से कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग की थी, उसी के हाथों कक्षा में कंप्यूटर का उद्घाटन कराया गया। अपने स्कूल में कंप्यूटर देखकर बच्ची के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की मुस्कान खिल उठी। उसकी खुशी में विद्यालय के अन्य बच्चे भी शामिल हुए। उपायुक्त की इस पहल ने यह संदेश दिया कि बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं को गंभीरता से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। एक नन्हीं छात्रा की ख्वाहिश पूरी होने से अब पूरे विद्यालय के बच्चों के लिए सीखने का नया अवसर खुल गया है।

झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश
रांची: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने वकीलों के सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने न्यायालय परिसर…

बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयले की रेक से उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप; डीवीसी की दमकल टीम ने पाया काबू
दो से तीन बोगियों में आग लगने की आशंका, सुरक्षा के मद्देनजर बंद कराई गई विद्युत आपूर्ति बोकारो: बोकारो जिले के बेरमो…

रजरप्पा की आयरन फैक्ट्री में सुबह-सुबह तीन-चार धमाके, कई किलोमीटर तक गूंजी आवाज; प्लांट बंद कर लौटाए गए कर्मचारी
चितरपुर (रामगढ़)। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल गांव स्थित शिवाय आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में रविवार की सुबह…

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली जारी, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल; ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा दिल्ली
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी, खरगे, ममता बनर्जी और अखिलेश…


















