टीसीसी जूनियर ने गुमला यंगस्टर को हराकर जीता अंडर-14 लीग का खिताब

निर्मल सिंह
गुमला: शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित जीडीसीए अंडर-14 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में टीसीसी जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुमला यंगस्टर को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के हीरो रहे हर्ष मिंज ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुमला यंगस्टर की टीम 25.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शौर्य वीर सिंह ने 15 और अंश कुमार सिंह ने 13 रन बनाए। टीसीसी जूनियर की ओर से काव्यन रॉय ने तीन और हर्ष मिंज ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी जूनियर की टीम ने महज 15.4 ओवर में दो विकेट खोकर 105 रन बना लिए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। हर्ष मिंज ने 49 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली, जबकि काव्यन रॉय 21 रन बनाकर नाबाद रहे। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हर्ष मिंज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट में हर्ष मिंज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने, जबकि प्रतीक केशरी ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसओ प्रवीण कुमार और एनडीसी लल्लन रजक उपस्थित थे। मौके पर जीडीसीए के उपाध्यक्ष बद्री कुमार गुलशन, सचिव जितेंद्र सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

गुमला में फादर कांस्टेंट लिवेंस और फादर कामिल बुल्के पर लिखी पुस्तकों का विमोचन
निर्मल सिंह गुमला: पर्यटक भवन में सोमवार को रांची के लेखक सुनील कुमार बरनवाल की दो पुस्तकों *फादर कांस्टेंट लिवेंस* और *फादर…

अमेरिका में कल मिडटर्म इलेक्शन, ट्रंप के लिए अग्निपरीक्षा; दो साल बाद फिर क्यों हो रहा चुनाव, जानिए पूरा सियासी गणित
अमेरिका में मंगलवार, 3 नवंबर को मिडटर्म इलेक्शन यानी मध्यावधि चुनाव होने जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के…

















