1121 Agniveers took oath of service to the nation, grand passing out parade held at Punjab Regimental Centre

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल का सेवा विस्तार, नियमित भर्ती का भी रास्ता खुला

Share
Link copied

रांची: केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले बैच के अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि पूरी होने से पहले सरकार ने उनके लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार का रास्ता खोल दिया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इसकी घोषणा की। नई व्यवस्था के तहत सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को उनके प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर नियमित सेवा में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। इस फैसले को अग्निपथ योजना में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल का सेवा विस्तार, नियमित भर्ती का भी रास्ता खुला

पहले बैच के अग्निवीरों को मिलेगा लाभ

अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2022 में भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि समाप्त होने वाली है। मौजूदा व्यवस्था में 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित कैडर में शामिल करने का प्रावधान था, जबकि शेष 75 प्रतिशत को सेवा पूरी होने के बाद बाहर होना पड़ता था।
नई व्यवस्था के तहत इन अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिए जाने की घोषणा की गई है। इससे उन्हें सेना में अपने अनुभव और कौशल का इस्तेमाल करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल का सेवा विस्तार, नियमित भर्ती का भी रास्ता खुला

मूल्यांकन के आधार पर नियमित सेवा का मौका

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के अनुसार, सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें नियमित सेवा में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। इस फैसले से अग्निवीरों के लिए रक्षा बलों में लंबे समय तक सेवा करने की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, नियमित सेवा में समायोजन की प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

प्रतुल शाह देव ने फैसले का किया स्वागत

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने युवाओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। प्रतुल शाह देव ने कहा कि CDS जनरल राजा सुब्रमणि की ओर से की गई घोषणा स्वागत योग्य है। उनके मुताबिक, सरकार का यह निर्णय अग्निवीरों के भविष्य को लेकर सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम है।

युवाओं के भविष्य को लेकर अहम फैसला

अग्निपथ योजना में किए गए इस बदलाव से उन युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो चार साल की सेवा पूरी करने के बाद सेना से बाहर होने को लेकर चिंतित थे। दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलने से अग्निवीरों को सैन्य अनुभव बढ़ाने, आर्थिक स्थिरता हासिल करने और नियमित सेवा में शामिल होने की संभावनाओं के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। सरकार के इस फैसले को रक्षा बलों में प्रशिक्षित और अनुभवी युवाओं को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें
रोजगार नहीं मिलने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, आत्महत्या की दी चेतावनी
इसे भी पढ़ें

रोजगार नहीं मिलने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, आत्महत्या की दी चेतावनी

हजारीबाग। सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार की मांग को लेकर बुधवार को एक युवक के टावर पर चढ़ जाने से…

खूंटी में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोरी मुक्त
इसे भी पढ़ें

खूंटी में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोरी मुक्त

मरांगहादा में घर पहुंचाने का झांसा देकर वारदात को दिया गया अंजाम, दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी खूंटी: झारखंड…

गुमला कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP ने कुलपति को सौंपा मांग-पत्र, आंदोलन की चेतावनी
इसे भी पढ़ें

गुमला कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP ने कुलपति को सौंपा मांग-पत्र, आंदोलन की चेतावनी

निर्मल सिंह गुमला: कार्तिक उरांव महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय गुमला में शिक्षकों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अखिल…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।