दुमका से चोरी स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

दुमका: दुमका नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई स्कॉर्पियो को पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय राम विवेक शर्मा को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के दौरान स्कॉर्पियो पर बिहार का नंबर प्लेट लगा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, रसिकपुर बड़ा बांध सोनवाडंगाल निवासी दिलीप कुमार राउत ने 31 जुलाई 2026 को अपनी स्कॉर्पियो चोरी होने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी की निशानदेही पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र से चोरी की स्कॉर्पियो बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

सिमडेगा में पहली बार लगा पलाश दिवाली मेला, 95 हजार महिलाओं के हुनर को मिला बाजार
सिमडेगा: दीपावली के उत्साह के बीच सिमडेगा में पहली बार तीन दिवसीय पलाश दिवाली मेला एवं सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत हुई। हेरिटेज…

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज, यूनियन बैंक के साथ सरकार ने किया एमओयू
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के करीब 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को विशेष बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यूनियन बैंक ऑफ…

















