bribe-rs-100-government-employee-suspended

100 रुपये की रिश्वत पड़ी भारी! वीडियो वायरल होते ही सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

Share
Link copied

हजारीबाग में एसआईआर के दौरान मतदाता पहचान पत्र में सुधार के नाम पर पैसे लेने का आरोप, डीसी के आदेश पर तत्काल कार्रवाई

हजारीबाग: महज 100 रुपये की कथित रिश्वत एक सरकारी कर्मचारी को भारी पड़ गई। हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता पहचान पत्र से संबंधित दस्तावेजों में सुधार के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया। मामले में बरही अनुमंडल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी तुलसी श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने मतदाता पहचान पत्र के सत्यापन और शपथपत्र में त्रुटियों को ठीक करने के एवज में एक व्यक्ति से 100 रुपये की मांग की और राशि वसूल की।

100 रुपये की रिश्वत पड़ी भारी! वीडियो वायरल होते ही सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में

बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी व्यक्ति ने कथित तौर पर पैसे लेने का वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया। वीडियो की जानकारी हजारीबाग के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

100 रुपये की रिश्वत पड़ी भारी! वीडियो वायरल होते ही सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

डीसी के आदेश पर कर्मचारी निलंबित

उपायुक्त के निर्देश पर तुलसी श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य के दौरान दस्तावेजों में सुधार के नाम पर कथित रूप से 100 रुपये लेने की घटना चर्चा में है।

इसे भी पढ़ें
झारखंड के हजारीबाग समेत बिहार-बंगाल के 8 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, नकली नोट तस्करी मामले में कार्रवाई
इसे भी पढ़ें

झारखंड के हजारीबाग समेत बिहार-बंगाल के 8 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, नकली नोट तस्करी मामले में कार्रवाई

हजारीबाग/पटना: नकली भारतीय करेंसी नोट (FICN) की तस्करी से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार, 4 नवंबर 2026 को…

दुमका से चोरी स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

दुमका से चोरी स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर में बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

दुमका: दुमका नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई स्कॉर्पियो को पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बरामद कर लिया है। इस…

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज, यूनियन बैंक के साथ सरकार ने किया एमओयू
इसे भी पढ़ें

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज, यूनियन बैंक के साथ सरकार ने किया एमओयू

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के करीब 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को विशेष बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यूनियन बैंक ऑफ…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।