Babulal Marandi raises questions about the CID probe into the JSSC recruitment scam, alleges an attempt to shield the 'big fish'.

JPSC धांधली मामले में आरोपी को जमानत, हाईकोर्ट की टिप्पणी पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

Share
Link copied

नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल, बोले– आखिर झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ कैसा खेल खेल रही है सरकार?


रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित धांधली के मामले में आरोपी को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर हाईकोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए सरकार और अभियोजन पक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जमानत से भी ज्यादा चौंकाने वाली बात अदालत की गंभीर टिप्पणी है, जिसमें अभियोजन पक्ष की भूमिका और पुलिस की जांच में उपलब्ध साक्ष्यों पर सवाल उठे हैं।

JPSC धांधली मामले में आरोपी को जमानत, हाईकोर्ट की टिप्पणी पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

मरांडी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से उपस्थित सहायक सरकारी वकील ने आदेश लिखे जाने के समय दूसरे न्यायालय में जाने की अनुमति मांगी। इस पर अदालत ने इसे राज्य सरकार और अभियोजन पक्ष की ओर से खेदजनक स्थिति बताया। उन्होंने अदालत की उस टिप्पणी को भी उठाया, जिसमें पुलिस के पास इकबालिया बयानों के अलावा कोई ठोस साक्ष्य नहीं होने की बात कही गई है।

परीक्षा रद्द करने के फैसले पर भी उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने JPSC परीक्षा रद्द करने के राज्य कैबिनेट के पुराने फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब सरकार के इस फैसले को न्यायिक चुनौती मिली, तो सरकार अदालत में उसका प्रभावी बचाव नहीं कर सकी और हाईकोर्ट ने फैसले को निरस्त कर दिया।

JPSC धांधली मामले में आरोपी को जमानत, हाईकोर्ट की टिप्पणी पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

हेमंत सोरेन से मांगा जवाब

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए पूछा कि आखिर झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ कैसा खेल खेला जा रहा है? उन्होंने कहा कि युवा अपनी जिंदगी के कीमती वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा रहे हैं और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की कमजोर पैरवी पर अदालत को सवाल उठाना पड़ रहा है।मरांडी ने सरकार से पूछा कि उसकी प्राथमिकता युवाओं को न्याय दिलाना है या JPSC प्रकरण को कमजोर पड़ने देना।

इसे भी पढ़ें
खबर छापने के बाद प्रेस क्लब पहुंचे नगर आयुक्त, बिल्डिंग के दस्तावेजों की जांच को लेकर अध्यक्ष से हुई बहस
इसे भी पढ़ें

खबर छापने के बाद प्रेस क्लब पहुंचे नगर आयुक्त, बिल्डिंग के दस्तावेजों की जांच को लेकर अध्यक्ष से हुई बहस

हजारीबाग में नगर निगम और पत्रकारों के बीच बढ़ा विवाद, 9 लाख रुपये के काम के बाद टेंडर जारी करने से जुड़ी…

दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे थे RJD विधायक, संतुलन बिगड़ा तो पानी में गिरे; जूता उठाते दिखे दूसरे व्यक्ति, वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें

दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे थे RJD विधायक, संतुलन बिगड़ा तो पानी में गिरे; जूता उठाते दिखे दूसरे व्यक्ति, वीडियो वायरल

झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक नरेश प्रसाद सिंह का एक वीडियो सोशल…

राँची के मोरहाबादी स्थित ‘द एम्पायर’ अपार्टमेंट में आगजनी के बाद मचा हड़कंप, फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन ने बिल्डर की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
इसे भी पढ़ें

राँची के मोरहाबादी स्थित ‘द एम्पायर’ अपार्टमेंट में आगजनी के बाद मचा हड़कंप, फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन ने बिल्डर की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

राँची मोरहाबादी इलाके के 'द एम्पायर' अपार्टमेंट के ब्लॉक-2 स्थित फ्लैट संख्या 405 में बीते 9 नवंबर 2026 की शाम को हुई…

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है