निशा भगत मामले की जांच के लिए रांची पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, परिजनों से करेंगी मुलाकात

रांची: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर बुधवार को रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह, आरती कुजूर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रांची पहुंचने पर उन्होंने निशा भगत आत्महत्या मामले को लेकर चिंता जताई और कहा कि आयोग की टीम पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जानने और जरूरी जानकारी जुटाने के लिए झारखंड आई है।

विजया रहाटकर ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए झारखंड में महिलाओं से जुड़ी ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह के मामलों का लगातार सामने आना बेहद गंभीर विषय है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निशा भगत मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गुमला स्थित निशा भगत के पैतृक आवास भी जाएंगी। वहां वह परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी लेंगी। आयोग की टीम मामले से जुड़े तथ्यों को समझने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगी।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, गोलीबारी में 2 से 3 जवान घायल; मोटरसाइकिल सवार हमलावर फरार
VIDEO | Jammu and Kashmir: Terrorists fire at CRPF party in Kashmir Valley's Kulgam district, three CRPF personnel injured. More details are…

JPSC धांधली मामले में आरोपी को जमानत, हाईकोर्ट की टिप्पणी पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल, बोले– आखिर झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ कैसा खेल खेल रही है…

















