पटरी पर रखी जनरेटर ट्रॉली से टकराई गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन, टला बड़ा हादसा

गोड्डा: हंसडीहा-भागलपुर रेलखंड पर बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। डांड़े हॉल्ट और पांडे टोला हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर मौजूद जनरेटर ट्रॉली से गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, गोड्डा से भागलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन जब दोनों हॉल्ट के बीच से गुजर रही थी, तभी पटरी पर रखी जनरेटर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। अचानक लगे झटके से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रॉली की मौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इस मामले में मालदा रेल मंडल के पीआरओ सुकांता मंडल ने बताया कि ट्रेन में पाइलिंग मिसिंग की घटना सामने आई है। आशंका है कि किसी कारणवश पाइलिंग ट्रैक पर आ गई होगी। फिलहाल रेलवे पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जनरेटर ट्रॉली रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में वहां मौजूद थी। फिलहाल यात्रियों के सुरक्षित रहने से रेलवे और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

बरहेट में झामुमो को झटका, सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए राजा राम मरांडी
साहेबगंज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को राजनीतिक झटका लगा है। झामुमो के वरिष्ठ नेता…

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, गोलीबारी में 2 से 3 जवान घायल; मोटरसाइकिल सवार हमलावर फरार
VIDEO | Jammu and Kashmir: Terrorists fire at CRPF party in Kashmir Valley's Kulgam district, three CRPF personnel injured. More details are…

















