dominance-apache-world-crime-becoming-first

अपराध की दुनिया में ‘अपाचे’ बाइक का हो रहा इस्तेमाल ! लूट, छिनतई और बैंक डकैती में पुलिस ने कई जगह जब्त की अपाचे मोटरसाइकिल ?

Share
Link copied

झारखंड के कई जिलों में वारदातों के दौरान सामने आया TVS Apache का नाम, कहीं बैंक लूट तो कहीं राह चलते लोगों से छिनतई में हुआ इस्तेमाल; पुलिस की छापेमारी में लगातार बरामद हो रही बाइक

रांची। रफ्तार ऐसी कि पीछा करना मुश्किल, पिकअप ऐसा कि चंद सेकेंड में सड़क पर गायब! झारखंड में लूट, छिनतई और चोरी की कई वारदातों के बीच एक मोटरसाइकिल का नाम बार-बार सामने आ रहा है। यह नाम है TVS Apache! अपराधियों की ‘रफ्तार की सवारी’ बनती जा रही इस बाइक की मौजूदगी ने पुलिस महकमे का ध्यान खींचा है। गिरिडीह से देवघर और हजारीबाग तक पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में अपाचे बाइक की बरामदगी ने इसे चर्चा में ला दिया है। तेज रफ्तार और दमदार पिकअप के लिए पहचानी जाने वाली अपाचे का इस्तेमाल कुछ आपराधिक घटनाओं में सामने आया है। बैंक लूट, नकदी से भरा बैग छीनने और मोबाइल छिनतई जैसी वारदातों में इस बाइक की भूमिका पुलिस जांच का हिस्सा बनी है। बैंक लूटकांड में दो अपाचे बरामद, जंगल में छिपे थे अपराधी

अपराध की दुनिया में ‘अपाचे’ बाइक का हो रहा इस्तेमाल ! लूट, छिनतई और बैंक डकैती में पुलिस ने कई जगह जब्त की अपाचे मोटरसाइकिल ?

गिरिडीह के धनवार बैंक लूटकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अपाचे मोटरसाइकिल, एक स्कॉर्पियो, लोडेड पिस्टल, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए।

मारगोमुंडा में दो अपाचे से पहुंचे पांच अपराधी, डेढ़ लाख की लूट

देवघर के  मारगोमुंडा इलाके में 22 सितंबर को हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट में भी अपाचे बाइक का इस्तेमाल सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, पांच अपराधी दो अपाचे मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे और बैग छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए थे।
हजारीबाग में भी छिनतई और बाइक चोरी के मामलों से जुड़ा नाम

अपराध की दुनिया में ‘अपाचे’ बाइक का हो रहा इस्तेमाल ! लूट, छिनतई और बैंक डकैती में पुलिस ने कई जगह जब्त की अपाचे मोटरसाइकिल ?

हजारीबाग में  बाइक चोरी और मोबाइल छिनतई के मामलों में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की थी।

ट्रक के सामने लाठी लेकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही, रांची में सड़क पर दिखा पुलिसिंग का अलग अंदाज!

झारखंड में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर’ कैंप, छूटे मतदाताओं को मिलेगा मौका

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।