रांची में नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
धुर्वा थाना क्षेत्र की घटना पर डीएसपी नीरज कुमार ने दी जानकारी, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामला इसलिए और भी गंभीर हो गया क्योंकि यह आरोप कांग्रेस के कोटे से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगा है। आरोप है की एडमिशन कराने के नाम पर लाई गई नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामले को लेकर डीएसपी नीरज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नीरज कुमार के अनुसार, पीड़िता को स्कूल में दाखिला दिलाने के उद्देश्य से किसी माध्यम से रांची लाया गया था। वह एक घर में रह रही थी। इसी दौरान उसके साथ कथित दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान की प्रक्रिया जारी
डीएसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) कराया जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है। पीड़िता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
पॉक्सो और जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई
डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (Juvenile Justice Act) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के सामने बाल श्रम (Child Labour) से जुड़ा पहलू भी आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस का जवाब
मामले में भाजपा की ओर से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग किए जाने पर डीएसपी ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन अनुसंधान कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड स्थापना दिवस से सरकार की दूसरी वर्षगांठ तक होंगे कई कार्यक्रम, 15 नवंबर को सभी जिलों में निकलेगी ‘Run For Cleanliness’ रैली
28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह, 26 से 28 नवंबर तक लगेगा मेला-सह-प्रदर्शनी; पंचायत से राज्य स्तर तक उत्कृष्ट कार्य…

कल्पना मुर्मू सोरेन ने छठ महापर्व के नहाय-खाय पर दी शुभकामनाएं, छठी मइया से की सुख-समृद्धि की कामना
रांची। लोक आस्था, प्रकृति प्रेम और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।…
सरायकेला: कुचाई के जोम्बरो में महिला की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार; आरोपी गिरफ्तार
शव के कई हिस्सों से मांस काटे जाने की बात आई सामने, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल; पोस्टमार्टम के…


















