छठ घाट पर कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह की अनूठी पहल, पेंटिंग के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को किया नमन
जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर वरिष्ठ युवा कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह ने अपनी अनूठी कलाकृति के माध्यम से देशभक्ति और वीरता का संदेश दिया। जेपी सेतु पुल के नीचे स्थित घाट पर बनाई गई उनकी वर्ष 2026 की विशेष पेंटिंग भारतीय विमानन जगत के साहसी कैप्टन स्मित मच्छार को समर्पित है। कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व पर अपनी कलाकृतियों के माध्यम से समाज को एक विशेष संदेश देने का प्रयास करते हैं। इस वर्ष उनकी पेंटिंग का विषय साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण है।कलाकृति में कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को प्रमुखता से दर्शाया गया है। बताया गया है कि दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की उड़ान के दौरान हमले में सह-पायलट के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने धैर्य, सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया। उनके प्रयासों से विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। उनके साहस की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी की थी।
पेंटिंग में छठी मैया की आराधना करती व्रती महिलाएं, भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है। इस तरह कलाकार ने धार्मिक आस्था और राष्ट्र के प्रति सम्मान को एक ही कलाकृति में पिरोने का प्रयास किया है।
विशेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह कलाकृति केवल छठ की धार्मिक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक नहीं है, बल्कि उन वीर व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी है, जो अपने कर्तव्य और साहस से मानवता की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार का साहस हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। अपनी इस विशेष कलाकृति के माध्यम से उन्होंने देश के वीर सपूतों को शत-शत नमन किया है।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और बलिदान को किया नमन
धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद, राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने समृद्ध और सशक्त झारखंड बनाने का लिया…

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का दोहराया संकल्प
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर…

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आई गढ़वा पुलिस, पांच थाना क्षेत्रों में बांटी गई पूजन सामग्री
आस्था के महापर्व पर पुलिस ने पेश की सेवा और सहयोग की मिसाल, श्रद्धालुओं के बीच दिखा उत्साह गढ़वा। लोक आस्था के…


















