हजारीबाग के जोराकाठ जंगल में हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
बड़कागांव (हजारीबाग): झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव वन क्षेत्र में एक हाथी की मौत का मामला सामने आया है। जोराकाठ गांव के जंगल में हाथी का शव मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और बड़कागांव थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, जंगल में हाथी का शव सबसे पहले मिलने के बाद वन समिति के अध्यक्ष महतो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और पुलिस जवान घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी और निगरानी में जंगल के भीतर ही हाथी के शव को दफना दिया गया। हालांकि, अभी तक हाथी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वन विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।
इलाके में पहले से घूम रहा हाथियों का झुंड
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बड़कागांव और आसपास के जंगलों में हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की बढ़ती आवाजाही से आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। खेतों और गांवों के आसपास हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। एक हाथी की मौत की घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी; बकाया वेतन समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन
रांची: झारखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 108 एंबुलेंस के चालक और कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में दिलीप तिर्की गिरफ्तार, जोन्हा से पुलिस ने दबोचा; नाबालिग बच्ची निरुद्ध
सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पाकरटांड़ थाना कांड में सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया…


















