पुलिस रिमांड के दौरान भागने की कोशिश, पकड़ने के क्रम में अपराधी के पैर में लगी गंभीर चोट

हजारीबाग: पुलिस रिमांड पर रामगढ़ जेल से हजारीबाग लाए जा रहे राहुल दुबे गैंग के अपराधी तुषार मिश्रा ने पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षा बलों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान धर-पकड़ में उसके पैर में गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है।
घटना 20 नवंबर 2026 की है। तुषार मिश्रा को कोर्रा थाना कांड संख्या 205/26 में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर रामगढ़ जेल से हजारीबाग लाया जा रहा था। इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास उसने शौच जाने का बहाना बनाकर वाहन से उतरने के बाद अचानक भागने की कोशिश की।
अभियुक्त के भागने का प्रयास करते ही साथ चल रहे सुरक्षा बलों ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान हुई धर-पकड़ में उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद पुलिस उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गई।
देर रात एसपी अमन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पत्रकारों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान उसने भागने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों ने उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ 22 नवंबर को रांची में निकलेगी पदयात्रा, अनुपमा प्रसाद ने दी जानकारी
रांची: महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा और विकास में समान भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से 22 नवंबर को राजधानी रांची में पदयात्रा…

375 करोड़ रुपये में बिका रांची का न्यूक्लियस मॉल, झारखंड के रियल एस्टेट बाजार में बड़ी हलचल; रजिस्ट्री में 26.25 करोड़ रुपये सरकारी शुल्क का दावा
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शामिल न्यूक्लियस मॉल (Nucleus Mall) की 375 करोड़ रुपये में बिक्री की…

















