babulal-marandi-arrived-luguburu-ghantabari-dharmgarh

लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

Share
Link copied
babulal-marandi-arrived-luguburu-ghantabari-dharmgarh
babulal-marandi-arrived-luguburu-ghantabari-dharmgarh

बोकारो: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बोकारो जिले के ललपनिया स्थित संथाल आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद बाबूलाल मरांडी ने धर्मगढ़ परिसर में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने संथाल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बताते हुए इसकी विशिष्ट पहचान पर प्रकाश डाला।

गौरतलब है कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल आदिवासी समाज का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले धार्मिक मेले में झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। यह स्थल संथाल समाज की परंपरा, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।