jharkhand-government-will-develop-lugu-buru

लुगू बुरू को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी झारखंड सरकार, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

Share
Link copied

बोकारो के ललपनिया में लुगू बुरू राजकीय महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का समापन; आदिवासी समाज से शिक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए संगठित होने की अपील

बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड सरकार लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ को देश के महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए यहां संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को संरक्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री मंगलवार को बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज से शिक्षा के प्रति जागरूक होने और अपने संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए उसका शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए सभी को एकजुट और संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।

खनिज संपदा से देश चल रहा, फिर भी आदिवासी समाज पिछड़ा

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां से निकलने वाले खनिजों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, लेकिन विडंबना है कि जिन आदिवासियों की जमीन से खनिज निकाले जा रहे हैं, उनका एक बड़ा हिस्सा आज भी पिछड़ेपन से जूझ रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर यहां के लोगों की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए। आदिवासी समाज को शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। शिक्षित युवा ही अपने समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षा से समाज में शक्ति, उन्नति, मजबूती और सकारात्मक बदलाव आएगा।

आदिवासी विरासत को पहचान दिलाएगा संग्रहालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ में संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करना है। संग्रहालय के माध्यम से नई पीढ़ी अपनी पारंपरिक और पौराणिक धरोहरों को करीब से जान सकेगी। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल को हर वर्ष विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आने वाले समय में इस स्थल को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान दिलाने की दिशा में काम होगा।

सरना धर्म कोड पर सरकार कर रही काम

मुख्यमंत्री ने सरना धर्म कोड के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) की प्रक्रिया चल रही है और आगामी जनगणना (Census) का कार्य भी शुरू होने वाला है। ऐसे में आदिवासी समाज को जागरूक रहने और इन प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की स्मृति में खिचड़ी प्रसाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि लुगू बुरू महोत्सव के दौरान उनके दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में तीन दिवसीय खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ललपनिया हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कई मंत्री, विधायक और देश-विदेश के प्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, राज्य मंत्री फागू बेसरा, विधायक कल्पना सोरेन, सोमेश चंद्र सोरेन और उमाकांत रजक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा ऊर्जा विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात और नेपाल से आए प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें
मां की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार, जलडेगा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा
इसे भी पढ़ें

मां की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार, जलडेगा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा

सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र के केलुंगा पाहनटोली गांव में मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका…

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर रचा विश्व इतिहास
इसे भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर रचा विश्व इतिहास

यूएई के खिलाफ 27 छक्कों की बरसात, लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने; भारत-ए ने 14.2 ओवर…

राहे में 1,000 लाभुकों के बीच बांटे गए 2.90 करोड़ रुपये, पलाश-JSLPS ने चलाए आजीविका और महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम
इसे भी पढ़ें

राहे में 1,000 लाभुकों के बीच बांटे गए 2.90 करोड़ रुपये, पलाश-JSLPS ने चलाए आजीविका और महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम

रांची: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रांची जिले में पलाश-JSLPS की ओर से ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने, महिलाओं को आर्थिक…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।