young-man-carrying-1080-kg-opium

स्टील केन में 1.080 किलो अफीम लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, चतरा पुलिस ने भेजा जेल

Share
Link copied
young-man-carrying-1080-kg-opium
young-man-carrying-1080-kg-opium

चतरा: चतरा पुलिस ने अवैध अफीम की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.080 किलोग्राम अफीम जैसे पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक स्टील केन में अफीम लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे सदर थाना क्षेत्र के शेरगुड्डा नाला के पास से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के शेरगुड्डा नाला के पास एक व्यक्ति स्टील केन में अवैध अफीम लेकर कारोबार के लिए जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक युवक हाथ में स्टील केन लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस बल को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर स्टील केन से 1.080 किलोग्राम अफीम जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान अखिलेश कुमार (20 वर्ष), पिता देवराज यादव, ग्राम सिंदुरिया, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता भी अवैध अफीम के कारोबार में संलिप्त हैं और पूर्व में अफीम के एक मामले में जेल जा चुके हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।