टाटा मोटर्स में मृतक कर्मचारी के बेटे को मिलेगी स्थायी नौकरी, 77 लाख रुपये के समझौते के बाद धरना समाप्त

टाटा मोटर्स में मृतक कर्मचारी के बेटे को मिलेगी स्थायी नौकरी, 77 लाख रुपये के समझौते के बाद धरना समाप्त

Share
Link copied

जमशेदपुर: पत्नी और पुत्र के साथ हुई समझौता वार्ता में बनी सहमति, क्वार्टर समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी; बुधवार शाम 7:30 बजे समाप्त हुआ धरना

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के मृतक कर्मचारी सुबोध पात्रो के परिजनों को आखिरकार न्याय की मांग पर चल रहे आंदोलन के बाद बड़ी राहत मिली है। कंपनी प्रबंधन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, स्थानीय विधायक और सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए समझौते के बाद बुधवार शाम 7:30 बजे टाटा मोटर्स गेट पर जारी धरना समाप्त हो गया। समझौते के तहत मृतक कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य (पुत्र) को टाटा मोटर्स में स्थायी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा परिवार को करीब 77 लाख रुपये की कुल आर्थिक सहायता और क्वार्टर समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है।

एक साल की ट्रेनिंग के बाद स्थायी नियोजन

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि प्रबंधन, विधायक मंगल कालिंदी और सरकार के प्रतिनिधियों ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने पर सहमति जताई है। मृतक के पुत्र को एक साल की ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा इच्छानुसार पदाधिकारी के रूप में नियोजन का विकल्प भी रहेगा। आरके सिंह ने कहा कि कंपनी में औद्योगिक शांति और बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। औद्योगिक शांति कायम रहने से ही कर्मचारियों और कंपनी से जुड़े लोगों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।

समझौता वार्ता में ये लोग रहे मौजूद

समझौता वार्ता में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, सहायक दंडाधिकारी निखिल किरण, टाटा मोटर्स के जीएम (एचआर) प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह शामिल हुए। वहीं, मृतक सुबोध पात्रो के परिवार की ओर से उनकी पत्नी और पुत्र वार्ता में मौजूद रहे। सभी पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें
न अनंत सिंह और न अनंत अंबानी, इस शादी में पहुंचे थे डेढ़ लाख मेहमान, बना था भव्य आयोजन का रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें

न अनंत सिंह और न अनंत अंबानी, इस शादी में पहुंचे थे डेढ़ लाख मेहमान, बना था भव्य आयोजन का रिकॉर्ड

देश में जब भी भव्य और महंगी शादियों की चर्चा होती है, तो अनंत अंबानी की शादी का नाम सबसे पहले आता…

झारखंड में अपराधियों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, 22 महीने में 30 मुठभेड़; तीन कुख्यात अपराधी ढेर, 36 से अधिक घायल
इसे भी पढ़ें

झारखंड में अपराधियों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, 22 महीने में 30 मुठभेड़; तीन कुख्यात अपराधी ढेर, 36 से अधिक घायल

रंगदारी, सुपारी किलिंग और गैंगवार करने वाले गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा; राहुल दुबे, प्रिंस खान और राहुल सिंह गैंग निशाने पर,…

झारखंड के मेधावी छात्रों को मिलेंगे 3 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल; खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक सजेगा सांस्कृतिक महोत्सव, सुनिधि चौहान करेंगी लाइव परफॉर्मेंस
इसे भी पढ़ें

झारखंड के मेधावी छात्रों को मिलेंगे 3 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल; खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक सजेगा सांस्कृतिक महोत्सव, सुनिधि चौहान करेंगी लाइव परफॉर्मेंस

रांची। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा और हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची का खेलगांव तीन दिनों तक उत्सव…

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।