एमजीएम अस्पताल में शव से दोनों आंखें गायब होने का आरोप, परिजनों का हंगामा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमजीएम अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल के शवगृह में रखे 18 वर्षीय युवक के शव से दोनों आंखें गायब होने का आरोप लगा है। गुरुवार सुबह शव लेने पहुंचे परिजनों ने युवक का शव देखकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी 18 वर्षीय राजू प्रमाणिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को कथित आत्महत्या के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल में रखा गया था। गुरुवार सुबह जब परिजन शव लेने पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाया कि शव की दोनों आंखें गायब हैं। शव की स्थिति देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। सूरज प्रमाणिक ने बताया कि परिजनों ने जब यह स्थिति देखी तो अस्पताल परिसर में विरोध जताया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शवगृह की सुरक्षा पर गंभीर सवाल
इस घटना ने एमजीएम अस्पताल के शवगृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का सवाल है कि अस्पताल की निगरानी में रखे गए शव के साथ कथित तौर पर ऐसी घटना कैसे हुई? शवगृह में सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी की क्या व्यवस्था है? आखिर इस पूरे मामले की जिम्मेदारी किसकी है?
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
मामले में एमजीएम थाना के पुलिस पदाधिकारी हिसामुद्दीन खान ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल,अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग
रांची: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े दुष्कर्म के आरोपों के मामले में पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी को लेकर…

टाटा मोटर्स में मृतक कर्मचारी के बेटे को मिलेगी स्थायी नौकरी, 77 लाख रुपये के समझौते के बाद धरना समाप्त
जमशेदपुर: पत्नी और पुत्र के साथ हुई समझौता वार्ता में बनी सहमति, क्वार्टर समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी; बुधवार शाम 7:30 बजे…

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा परिसर में BJP का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
भूषण बाड़ा प्रकरण को लेकर भाजपा ने की नारेबाजी, बाबूलाल मरांडी बोले- पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला; आदिवासी बेटी को…

















