राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जनसेवा और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सामाजिक हित, जनकल्याण और समाज के विकास से जुड़े कई पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। सांसद परिमल नाथवानी ने राज्यपाल के साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बातें साझा कीं।

इस मुलाकात के बाद सांसद परिमल नाथवानी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उनके स्नेह, आत्मीय व्यवहार और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया।

सिमडेगा पुलिस ने लापता युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती को सिमडेगा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया…

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के हरादाग पंचायत मे लगा रोजगार मेला, लगभग 25 सरकारी, गैरसरकारी विभागो ने लिया भाग, कई बेरोजगारों को मिला नियुक्ति पत्र।
झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश तथा निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड, रांची के तत्वावधान में…
















