रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन की टक्कर में 13 की मौत, मृतकों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पैंकी के समीप रात करीब दो बजे हुआ, जहां स्कॉर्पियो और एक अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के जंघरों गांव से 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहे थे। इसी दौरान पैंकी के पास उनकी गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। एक ही गांव के 13 लोगों की मौत से बिहार के नालंदा जिले के जंघरों गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भारतीय महिला हॉकी का ऐतिहासिक कारनामा: चीन को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार बनी एशियन चैंपियन, भारत के नाम चौथा खिताब
🏑 फाइनल मुकाबला : मैच के आंकड़े महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 🇮🇳 INDIA 3 VS CHINA 🇨🇳 1 गोल का पूरा…

POCSO मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC सख्त, झारखंड के DGP और मुख्य सचिव से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
NHRC का झारखंड सरकार को नोटिस पत्रकार की गिरफ्तारी और मीडिया संस्थान पर छापेमारी को लेकर शिकायत। 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी से…

















