हजारीबाग में पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित तिलैया रोड में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी गौतम कुमार (35) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2026 की रात करीब एक बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसका सिर कुचला हुआ था। वहीं, पास में एक व्यक्ति पत्थर लेकर बैठा हुआ था। पूछताछ में उसने अपना नाम गौतम कुमार, पिता महेंद्र प्रसाद, निवासी ओंदा थाना, जिला नालंदा (बिहार) बताया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसने मृतक को खाना खाने के लिए 20 रुपये दिए थे। बाद में मृतक उससे और पैसे मांगने लगा और झगड़ा करने लगा। इससे गुस्से में आकर उसने पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त पत्थर जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Update रामगढ़ हादसा : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत; खुशियां मातम में बदलीं
पत्नी को सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी मिलने पर रजरप्पा मंदिर में पूजा करने निकला था परिवार, NH-33 पर भीषण टक्कर…

रामगढ़ हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, 13 लोगों की मौत से मर्माहत
NH-33 पर पैंकी गांव के पास हुआ था भीषण सड़क हादसा, घायल व्यक्ति का समुचित इलाज कराने का निर्देश रामगढ़। झारखंड के…
















