कुड़ुख भाषा एवं संस्कृति पर राष्ट्रीय सेमिनार का समापन, 25 शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

निर्मल सिंह
गुमला: उरांव-कुड़ुख भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हो गया। सेमिनार के दूसरे दिन तीन सत्रों में करीब 25 शोधार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें कुड़ुख भाषा, लोक साहित्य, पड़हा व्यवस्था, धुमकुड़िया और भाषा की लिपि जैसे विषय प्रमुख रहे।
पश्चिम बंगाल से पहुंचे निमाई कुमार सरदार ने तोलोंग लिपि की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल सरकार ने भी कुड़ुख भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया है। वहां के स्कूलों में कुड़ुख भाषा की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने भाषा सीखने के लिए कई पुस्तकें भी लिखी हैं।
सेमिनार के मुख्य अतिथि समीर उरांव ने कहा कि भाषा हमारी पहचान और सांस्कृतिक धरोहर है। अपनी भाषा को जीवित रखने के लिए उसका दैनिक जीवन में प्रयोग जरूरी है। उन्होंने कुड़ुख भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए समाज के लोगों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
कुरुख भाषण सांस्कृतिक पुनरुत्थान केंद्र के सह अध्यक्ष डॉ. नारायण भगत ने कहा कि केंद्र का गठन कुड़ुख भाषा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर साहित्यकार निमाई कुमार सरदार को उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन समिति के सचिव डॉ. तेतरू उरांव, डॉ. नारायण भगत सहित अन्य सहयोगियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेमिनार में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पीला दल बना विजेता, ब्लू दल रहा उपविजेता
सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत वियान्नी उच्च विद्यालय मैदान में 37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में…

हजारीबाग में पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित तिलैया रोड में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने…
















