Kaithi Lipi

कैथी लिपि (Kaithi lipi )की पढ़ाई शुरू कराए झारखंड सरकार : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

Kaithi lipi

विलुप्त होती कैथी लिपि के विद्वान बिंदेश्वरी प्रसाद बिंदु भैया सम्मानित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने झारखंड सरकार से कैथी लिपि की पढ़ाई शुरू कराने की मांग उठाई

गिरिडीह : आज़ दिनांक 28 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार 2022 को विलुप्त होती हुई प्राचीन लिपि कैथी लिपि ( Kaithi lipi)  के देश के जाने-माने विद्वान में शुमार झारखंड के गिरिडीह जिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में देवरी के घसकरीडीह पचंबा गांव के रहने वाले श्री बिंदेश्वरी प्रसाद बिंदु भैया का सम्मान शॉल ओढ़ाकर उनके पचंबा स्थित आवास पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों द्वारा किया गया।

सोनिया गांधी की अध्यक्षतावाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य की संस्था रेनबो होम की CBI जांच की मांग।

इससे पूर्व कैथी लिपि के प्रकांड विद्वान, सह जैविक खेती करने वाले आदरणीय बिंदेश्वरी प्रसाद बिंदू भैया (गिरिडीह निवासी) के आवास पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई, जिसमें श्री बिंदेश्वरी प्रसाद जी को सम्मानित किया गया और इस विलुप्त विधा के प्रकाण्ड विद्वान की सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में कैथी विद्या के विद्वान् होते हुए कृषि कार्यों मे संलिप्त होना चिंता का विषय है।

झारखण्ड बिनोवा भावे यूनिवर्सिटी के प्रश्नपत्र में पूछा आतंकवाद (terrorism)पर निबंध लिखिए

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने झारखंड सरकार से कैथी लिपि की पढ़ाई पुनः शुरू कराने की मांग उठाई एवम कैथी लिपि के सभी जानकारों को सरकारी नौकरी ट्रांसलेटर में संयोजित करने की मांग की है। ज्ञातव्य हो कैथी लिपि कि वह लिपि है जिसे राजस्व से संबंधित कार्यालय उपयोग में भूमि से संबंधित दस्तावेजों में प्रयोग किया जाता रहा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि जब राजस्व के कार्यालय उपयोग में राजभाषा लागू करने की बात उठी तो बंगला, उर्दू से ज्यादा कैथी में लेखनी सबसे सहज होने के कारण इसे मान्यता मिली।

कैथी लिपि के विद्द्वान बिंदेश्वरी प्रसाद का स्वागत करते समाज के लोग
कैथी लिपि के विद्द्वान बिंदेश्वरी प्रसाद का स्वागत करते समाज के लोग

इस निर्णय का कारण कैथी में सिर्फ दीर्घी आकार में लिखाई की जाती है। रांची से गिरिडीह जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू, उपेंद्र कुमार बबलू, विजय दत्त पिंटू, मुकेश कुमार सिन्हा, संतोष दीपक, विनय कुमार बेलू,प्रकाश किशोर सहाय, संजीव कुमार सिन्हा, सूरज कुमार सिंहा,नरेंद्र कुमार, अभय कुमार समेत अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अन्य पदाधिकारी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via