IMG 20201224 WA0056

मगध एवं आम्रपाली प्रक्षेत्र में मजदूर की समस्या समाधान को लेकर बैठक.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/बालूमाथ : झारखंड कोयलवरी मजदूर यूनियन के अधिवेशन सह सम्मेलन मगध के मासीलोगं के मैदान में आज संपन्न हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल संगठन सचिव श्री गुरूदयाल साव एवं सभा संचालन ईश्वर साव एवं बंसत राणा ने की। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि जोनल सचिव श्री जयनारायण महतो, रंथु उरावं, बनविर मिश्रा उपस्थित हुए। क्षेत्र में झारखंड कोयलवरी मजदूर यूनियन का सांगठनिक विषय पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए जोनल सचिव जयनारायण महतो जी ने कहा कि भारत सरकार मजदूरों पर हमला पर हमला कर रही है। सरकार कोल मजदूरों पर महंगाई भत्ता फ्रिज करनें का जो काम कर रहीं है उसका विरोध हम सब यूनियन के लोग कर रहें हैं। बहुत से कोयलवरी cto के चलतें बन्द पडें हैं इसका विरोध करतें हुवे यूनियन मांग करती है तुरंत किलयर करके खोला जाए। जोनल संगठन सचिव श्री गुरूदयाल साव जी ने कहा कि सभी यूनियन लीडर एवं विस्थापित एवं प्रभावित रैयतों के साथ हो रहे अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूर विसथापितों के अधिकार के लिए झारखंड सरकार को अवगत कराया जाएगा साथ हीं जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाऐगा।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए यूनियन लीडर सह विसथापित नेता-तुलसी गंझू, उमेश गंझू, मो•अफजल, जेपी महराज, रामचंद्र उरावं, जालीम सिंह, संदीप साव, रामलखन साव,सरबजित गंझू, मो आशिक सदरी, लीला देवी, सरस्वती देवी, दिलेशर खान, शिबु साव,महेन्द्र गंझू, इन्द्रदेव साव, चेतलाल राम, सीमा देवी, सविता देवी, चेतु उरावं, झरी गंझू, कामेशवर गंझू, सतीश साव, मोहन साव, अमेरिका राम, रविन्द्र उरावं, सूरज मुंडा, अरविंद उरावं, सुरेश साव, अरविंद पांडेय, गंगा देवी, उर्मिला देवी, सुनिता देवी, दिनेश यादव, राजकिशोर वर्मा, शिबु साव इत्यादि सैकडों नेता उपस्थित हुए।

Share via
Share via