थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन मिलेगा वीकली ऑफ.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : झारखंड के पुलिसकर्मियों को डीजीपी एमवी राव ने न्यू ईयर का तोहफा दिया है। डीजीपी नें कहा कि एक जनवरी से झारखंड के सभी थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन वीकली ऑफ मिलेगा। उन्होनें कहा कि इस संबंध में सभी जिले के एसएसपी, एसपी को आदेश भेजा जाएगा। इसके बाद सभी थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिलनी शुरू हो जाएगी।

हालांकि डीजीपी नें कहा कि पूरे जनवरी महीने इसका ट्रायल चलेगा इस दौरान देखा जाएगा क्या क्या परेशानी आ रही है, इसके बाद इसको दूर किया जाएगा, फिर इसे फरवरी महीने से ये सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन की छुट्टी केवल थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को ही मिलेगा। डीजीपी नें कहा कि सप्ताह में एक दिन की छुट्टी में पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ समय बिता सके या इसके अलावा अपने निजी काम को भी कर सकें। इस दौरान उनसे किसी तरह का काम नहीं लिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को रोस्टर के आधार पर सप्ताह में एक दिन की छुट्टी दी जाएगी।

पुलिस हेडक्वार्टर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीजीपी एमवी राव ने कहा कि समाज में विधि व्यवस्था बिगाड़ने और पोस्टर बाजी के पीछे कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं। पुलिस लगातार इन्हें चिन्हित कर रही है। बहुत जल्द इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य से नक्सलियों का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। पुलिस इसके लिए लगातार अभियान चला रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow