IMG 20210108 WA0055

एक महिला सहित तीन गांजा विक्रेता को गिरफ़्तार.

गढ़वा : गढ़वा जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत एसपी श्रीकांत सुरेश राव का प्रयास रंग ला रहा है,जिले की पुलिस टीम लगातार सफ़लता हासिल कर रही है, आज जो सफ़लता हाथ आयी उस बावत बताएं कि एसपी को सूचना मिली कि शहर थाना क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कुछ लोगों द्वारा अपने घरों में छुप छुपा कर गांजे की बिक्री की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसी सूचना के आलोक में एसडीपीओ बहामान टूटी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया,उक्त टीम द्वारा मुख्यालय के तीन जगहों पर छापामारी की गयी जहां से एक महिला सहित तीन गांजा विक्रेता को गिरफ़्तार किया गया, उनके पास से डेढ़ किलो गांजा और उसे वजन कर बिक्री करने वाला तराजू बरामद किया गया।

गढ़वा, वी के पांडे.

Share via
Share via