विधवा महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार.

विधवा महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार.

Share
Link copied

चतरा : झारखंड के चतरा जिला में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना घटी है। बर्बरता की सीमा पार कर अधेड़ विधवा महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांग में स्टील का ग्लास भी डाल दिया। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद एस पी ऋषभ झा घटना स्थल पर पहुंचे। इस घटना के बाद पीड़ित महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र में 55 साल की अधेड़ महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार की रात घटना के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य फरार है। एसपी ऋषभ झा ने बताया कि, पीड़ित महिला का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदगी की हद पार कर दी और गुप्तांग में स्टील के गिलास को घुसा दिया।

पीड़िता को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। चिकित्सक उस पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

चतरा, संतोष

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow