मास्क और सोशल डिसटेंस को लेकर चलाया गया चेकिंग अभियान,123 गाडियों की हुई जांच, कुल 15000 रुपये फाइन काटा गया.

मास्क और सोशल डिसटेंस को लेकर चलाया गया चेकिंग अभियान,123 गाडियों की हुई जांच, कुल 15000 रुपये फाइन काटा गया.

Share
Link copied

रांची : आज परिवहन सचिव श्री के रवि कुमार के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण प्रकाश ने जगह-जगह मास्क चेकिंग अभियान चलाया और लोगों को कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार करने हेतु जागरूक भी किया।

आज मास्क चेकिंग अभियान के दौरान ITI बस स्टेन्ड में मास्क चेकिंग अभियान तथा कोविड-19 अनुपालन से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कुल 123 वाहनों की भी चेकिंग की गई। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर वाहनों से 15000/- रुपये का फाइन भी काटा गया है।

सभी वाहनों को परिवहन विभाग के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस का अनुपालन करने को कहा गया। यह भी बताया गया कि सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने वाले सभी यात्री बेहद सजग और सतर्क रहें क्योंकि उनकी सुरक्षा उनके हाथ में है। हमेशा मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें क्योंकि सार्वजनिक स्थलों से ही कोरोना संक्रमण के फैलने की ज्यादा संभावना बनी रहती है।

सभी यात्रियों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वह सजग एवं सतर्क रहें। और निर्धारित संख्या में ही गाडियों पर बैठे। थोड़ा इंतजार करें, धैर्य एवं संयम रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग करें तथा समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग करते रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow