लातेहार में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित, सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
लातेहार : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार अब “शिष्टाचार” बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता दरबार के नाम पर पिकनिक मना रही है, जबकि युवाओं व छात्रों के भविष्य की उसे कोई चिंता नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लातेहार नगर भवन में आयोजित मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नया झारखंड बनाने के लिए अब संघर्ष का समय आ गया है। उन्होंने कहा, “युवाओं को जागना होगा और अपने हक-अधिकार एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ाई लड़नी होगी।”
कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे सभागार में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान विभिन्न दलों से सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से मुकेश यादव, नीरज यादव, श्रीकांत पासवान, पंकज प्रसाद, रितेश सिंह, उज्जवल गुप्ता, प्रभाष आनंद, प्रिंस ठाकुर, सोनू राणा, दिनेश यादव, प्रद्युम्न, मोनिका कुमारी, आंचल कुमारी, भारती, विनीता, चंचला, आरती सहित कई लोग आजसू परिवार में शामिल हुए।
कार्यक्रम को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देव शरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, जिलाध्यक्ष अमित पांडेय एवं ऋतुराज शाहदेव ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक राज ने किया।
इस अवसर पर विजय मेहता, हरीश कुमार, प्रताप सिंह, बिकेश शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह, वसीम खान, राकेश सिंह, प्रमिला देवी, रीमा देवी, अभिषेक राज, संजय मेहता, ऋतुराज शाहदेव एवं दिलीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















