IMG 20210321 WA0040

मुस्लिम डेप्लोमेन्ट सोसाइटी की एक बैठक सम्पन्न हुई.

खलारी : खलारी पंचायत सचिवालय भवन में रविवार को खलारी एनके पिपवार मुस्लिम डेप्लोमेन्ट सोसाइटी की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सबीर अंसारी तथा संचालन अजमुल अंसारी ने किया। बैठक में मुस्लिम समाज के अर्थिक, समाजिक,राजनीति, दशा और दिशा पर गहन चिंतन और मंथन किया गया। इस बैठक में समाज को शिक्षित कैसे करे और अपने समाज मे होने वाले कुरीतियों से कैसे लोग बचें इस बात पर विशेष चर्चा हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में उपस्थित डेप्लोमेन्ट सोसाइटी तरफ से इकबाल हुसैन ने बताया कि की हमारा समाज आज पर्व त्यौहार एवं शादी में फिजूल खर्चों को न करे इससे बचे और अपने बेटो एवं बेटियों को मदरसों में उर्दू, अरवी, के साथ साथ इंग्लिश, और कम्प्यूटर क्लास के साथ हाइयर एजूकेशन देने की कोशिश करे जिससे समाजिक, राजनीति का हिस्सा बने साथ हीं यह सोसाइटी गाँव समाज एवं राज्य में दबे कुचले शोषित परिवार को समाजिक तथा आर्थिक सहायता भी करने का कार्य करेंगी,साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा बच्चे एवं बच्चियों को कोचिंग सेन्टर की व्यवस्था कराने का भी कार्य किया जाएगा। साथ हीं समाज से भटके युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही एक बनो नेक बनो का नारा बुलंद किया गया।

इस मौके पर उपस्थित इस्लाम अंसारी, इकबाल हुसैन, जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद कासीम उर्फ मुन्ना, मोहम्मद सुलतान, तनवीर आलम,जावेद अंसारी ,जैनूल अंसारी, मोहम्मद मुस्ताक अहमद, इफ्तेखार आलम, जाकिर अंसारी, जाकिर अंसारी, अजमुल अंसारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via