आग लगने से दुकान सहित घर खाक.

आग लगने से दुकान सहित घर खाक.

गिरीडीह : डुमरी के इसरी बाजार शिवाजी नगर में चंदन रेक्सीन दुकान और मकान में आग लग जाने से पूरा दुकान सहित मकान जलकर खाक हो गया है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। वहीं घटना के बाद गिरिडीह से आई दो दमकल की गाड़ियां लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर सहित दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है और घर के सारे लोग समय रहते घर से बाहर निकल गए जिसके कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुकान मालिक चंदन वर्णवाल की माने तो उनका कहना है कि घर में रखे सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक ही बिल्डिंग में दुकान और मकान दोनों था। जिसमें लगभग 30 लाख से ऊपर नुकसान होने की बात बताई जा रही है। आपको बता दें कि अगर दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाती तो कई और घरों में भी आग की लपटें फैल जाती। हालांकि आसपास के लोगों ने भी आग लगने के तुरंत बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोसियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास असफल रहा था। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now