आगामी पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

आगामी पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Share
Link copied

आगामी पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

रांची : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश सिंह, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, एनडीआरएफ असिस्टेंट कमांडेंट कौशल कुमार और विंग कमांडर सूरज कुमार उपस्थित थे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों, जलाशयों, नदी घाटों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एनडीआरएफ के सहयोग से विशेष तैयारियां कर रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया।

आगामी पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट कौशल कुमार ने बताया कि पर्व-त्योहारों के दौरान एनडीआरएफ की विशेष टीमें घाटों, पंडालों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी। इन टीमों के पास अत्याधुनिक उपकरण होंगे, जो जल-जनित आपदाओं, दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होंगे। साथ ही, भीड़ प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पर्याप्त टीमें तैनात की जाएंगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रमुख पंडालों के आसपास एनडीआरएफ की मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। छठ पर्व के अवसर पर सभी प्रमुख तालाबों और नदी घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा।

आगामी पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

जिला पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्परता बनी रहे। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा और शांति जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने और आम जनता को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे पर्व-त्योहारों के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow