IMG 20241007 WA0045 scaled

राजधानी रांची में AJSU कार्यालय में मिलन समारोह का हुआ आयोजन कांग्रेस छोड़ कई लोग AJSU में हुए शामिल।

राजधानी रांची में AJSU कार्यालय में मिलन समारोह का हुआ आयोजन कांग्रेस छोड़ कई लोग AJSU में हुए शामिल।

IMG 20241007 WA0045
AJSU

लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है : डॉ. देवशरण भगत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 विकास के मानकों पर पिछड़ गया है लोहरदगा : नीरू शांति भगत

 कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय का सिर्फ वोट चाहती है उनका विकास नहीं : एस अली

आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, कांग्रेस छोड़ कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

रांची :लोहरदगा के लोग कांग्रेस राज से त्रस्त हैं। पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र का विकास थम गया है। लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है। कमल किशोर भगत का काम बोलता था जनता को आज उनके जैसे नेतृत्व की जरूरत है। आजसू पार्टी जनता के विश्वास के अनुरूप कार्य करेगी। अल्पसंख्यक समुदाय आज कमांडिंग नहीं डिमांडिंग स्थिति में है। हम सभी को संगठित होने की आवश्यकता है।

उक्त बातें केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान लोहरदगा विधानसभा से आए कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ता समेत अल्पसंख्यक समुदाय के कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम अल्पसंख्यकों को अपना वोट बैंक समझते हैं। वर्षों से लोगों को डरा कर वोट लेने का काम किया जा रहा है। विकास के लिए नहीं सुरक्षा के नाम पर वोट ले रहे हैं। हमें मिलकर इस अवधारणा को तोड़ने की दिशा में काम करना है। इसके लिए आप सभी को एकजुट होकर अपने और अपने समाज के विकास के लिए वोट करना होगा। आप सभी ईमान के साथ जीने वाले लोग हैं।

पार्टी में शामिल में सभी लोगों का स्वागत करते हुए पार्टी की केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत ने कहा कि लोहरदगा विकास के मानकों पर पिछड़ गया है। वित्त मंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद यहां विकास दूर दूर तक दिखाई नहीं देता है। इन्होंने जनता को ठगने का काम किया है। आप सभी साथियों के साथ आने से हमारी पार्टी मजबूत होगी। आपके समर्पण और अनुभव से हम आगे बढ़ेंगे। सभी बाधाओं को पार करते हुए लोहरदगा में बदलाव लाने की तैयारी है। समाज के हर दुःख सुख में हमेशा खड़ी रही हूं और आगे भी रहूंगी इसका वादा है।

मौके पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय का सिर्फ वोट चाहती है उनका विकास नहीं। हम आज भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समय बदलाव का है। यह बदलाव राज्य के साथ साथ हम लोहरदगा में भी करेंगे। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कुर्सी में सिर्फ बैठाना नहीं है उसे अब हिलाना भी है। सरकार नियोजन नीति तो लागू नहीं कर पाई उल्टे इन्होंने बाहरी लोगों को रोजगार देने का काम किया है। झारखंड को बचाने के लिए हम सभी को आजसू पार्टी के हाथों को मजबूत करना है। जनभावनाओं को धरातल पर सुदेश महतो ही उतार सकते हैं। झारखंडी माटी की पार्टी है आजसू।

इन्होंने ली सदस्यता : कुदुस अंसारी, तजमुल कुरैशी, मो. शमीम अंसारी, तमामील, राजू खान, नासरीन प्रवीण, यूनुस, रेयाजत अंसारी, बबलू अंसारी, कबीर अंसारी, सदाम अंसारी, साजिद आलम, मोइन अंसारी, जफिर अंसारी, मो. ज़ुफ्फकुल, यूनुस अंसारी, एरफुन अंसारी, जुल्फिकार, वसीम राजा, अपसर अंसारी, मोख्तार अंसारी, सरोज अंसारी, जफर खान, साजिद खान, तमामिल, कुतुश अंसारी, अजमल खान, मोइएन, मोख्तार खान, रेसासत खान, रेयाज अंसारी समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, नीरू शांति भगत, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, एस अलि, कलिम खान, साजिद कलाल, मतउल खान, कबीर अंसारी, मो जावेद, साहिद अंसारी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे

 

Share via
Send this to a friend