नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से चलाए जा रहे हैं कार्यक्रमों की हुई समीक्षा.

Share
Link copied

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा : नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। शनिवार को उपायुक्त सुशांत गौवर की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति, नेहरू युवा केन्द्र की बैठक की गयीं। बैठक में जिला युवा समन्वयक ने कार्य योजना के अनुसार वर्ष 2020-21 में आयोजित होने वाले कोर कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने पिछले वर्ष नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से किये गए कार्यों की समीक्षा की। वार्षिक कार्य योजना पर विभिन्न विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गयी, साथ हीं तैयार योजनाओं की भी समीक्षा की गयी। वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2020-21 की समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी को प्रखण्ड स्तर पर माईक्रो प्लानिंग करते हुए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। समिति के सदस्यों से भी सुझाव लेते हुए सम्मिलित करनेका निदेश दिया।

उपायुक्त ने युथ क्लब के माध्यम से जिले में होने वाले कार्य, योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। जिला युवा समन्वयक को निगरानी के अलावा जिले मे प्रस्तावित गतिविधयों के सफल कार्यान्वयन के लिए विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और प्रशिक्षित यूथ क्लब को पूर्ण सहयोग, मार्गदर्शन और सुविधा प्रदान करने की बात कही। जिला खेल पदाधिकारी को कार्ययोजना के तहत् किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया। उन्होने यूथ क्लब को एक्टीव करते हुए सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सरकार की महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वय की दिशा में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन प्रमोद सिंहा, जिला खेल पदाधिकारी, जिला युवा सलाहकार समिति के सदस्य के अलावे अन्य उपस्थित थें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow