घर में कहासुनी होने पर बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक.
जामताड़ा : घर में कहासुनी होने पर एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। घंटों ग्रामीण उसे खंभे से उतारने की कोशिश की लेकिन वह आसानी से नहीं उतरा। यह घटना जामताड़ा के कुंडहित थाना क्षेत्र के नगरी गांव की है। ग्रामीण बताते हैं कि पत्नी के साथ अनबन होने के बाद राजेश रविदास जान देने के नियत से 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे में चढ़ गया लेकिन संजोग था कि उस वक्त करंट नहीं था जिससे वह बच गया। अब ग्रामीण उसे उतारने के लिए पहले तो मिन्नतें की लेकिन वह नहीं उतरा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिर एक युवक उस पोल पर उसे उतारने के लिए चढ़ा, उसकी भी बातें उसने अनसुनी कर दी। तब ग्रामीणों ने आव देखा न ताव बांस में आग लगाकर उसे डराने की कोशिश की। बावजूद इसके नीचे नहीं आया तब जाकर पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर राजेश को बिजली के खंभे से नीचे उतारा। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















